दिल्ली, 27 सितंबर : सीएम अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन के मामले की जांच अब CBI करेगी। जांच एजेंसी ने केस दर्ज किया है। 12 मई को विजिलेंस डिपार्टमेंट ने उनके बंगले और इसके कैम्पस में बने ऑफिस के रेनोवेशन को लेकर उपराज्यपाल विनय सक्सेना को एक रिपोर्ट सौंपी थी। उन्होंने बताया था कि बंगले पर 52.71 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसके बाद 18 जून को विजिलेंस डिपार्टमेंट ने PWD के 7 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्हें 15 दिन के अंदर अपना जवाब देना था। नोटिस के मुताबिक, CM केजरीवाल के बंगले के पुराने ढांचे को बिना सर्वे रिपोर्ट के ढहा दिया गया था। PWD ने नए भवन के निर्माण के लिए किसी भवन योजना की मंजूरी भी नहीं ली थी। मुख्यमंत्री के घर का निर्माण उनके अधिकारों का उल्लंघन कर किया गया है। उनका घर मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तय पैरामीटर से बहुत बड़ा है।
अगली पोस्ट
