ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

बेंगलुरु इमारत हादसा: सात और शव बरामद, पुलिस ने मालिक और ठेकेदार को हिरासत में लिया

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क,बेंगलुरु। बेंगलुरु के बाबूसापल्या में एक निर्माणाधीन इमारत ढह जाने के बाद बचाव अभियान के दौरान सात और शव बरामद किए गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई, जिसके बाद से ही अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल की टीम घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान में जुटी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘मुनिराज रेड्डी के बेटे भुवन रेड्डी और इमारत का निर्माण करने वाले ठेकेदार मुनियप्पा को हिरासत में ले लिया गया है। भुवन रेड्डी के नाम पर इस इमारत का निर्माण किया जा रहा था। केवल चार मंजिल के निर्माण की ही अनुमति दी गई थी, लेकिन सात मंजिल का निर्माण किया गया।’

 

घटनास्थल का दौरा करने वाले लोकायुक्त न्यायमूर्ति बी. एस. पाटील ने इसे "दुर्भाग्यपूर्ण घटना" करार दिया और आश्वासन दिया कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share

Related posts

न्हावा शेवा पोर्ट में 73 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद

Vinay

सनटेक रियल्टी की रेटिंग बढ़ी

samacharprahari

भदोही में नाबालिग लड़की की सिर कुचल कर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Prem Chand

भिवंडी से 12 हजार जिलेटिन की छड़ें बरामद

Prem Chand

100 रुपये के स्टैंप पर अब नहीं होगी खरीद-फरोख्त

samacharprahari

महाराष्ट्र में बारिश का कहर, सरकार लापता: संजय राऊत

samacharprahari