ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

महाराष्ट्र में विपक्षी दल 85-85-85 सीट पर लड़ने को राजी

Share

एमवीए के घटक दलों के बीच मंथन अब भी जारी

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। कांग्रेस, राकांपा (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) के गठबंधन ‘महा विकास आघाडी’ (एमवीए) के बीच सीट बंटवारे को लेकर आपसी सहमति बनती दिखाई दी। बुधवार एमवीए के घटक दलों ने महाराष्ट्र में 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की। हालांकि सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने को लेकर उनमें विचार-विमर्श अब भी जारी है। तीनों सहयोगी दल कुल 288 में से शेष 33 सीट को आपस में तथा छोटी पार्टियों के साथ बांटने पर चर्चा कर रहे हैं।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि 20 नवंबर को होने वाले ‍‍विधानसभा चुनाव के लिए कुल 288 सीट में से 270 पर सहमति बन गई है। राउत ने कहा, “हम समाजवादी पार्टी, पीडब्ल्यूपी, माकपा, भाकपा और ‘आप’ को शामिल करेंगे। शेष सीट के लिए अब भी चर्चा चल रही है। हम सौहार्दपूर्ण ढंग से 270 सीट पर सहमति पर पहुंचे हैं। महायुति सरकार को हराने के लिए एमवीए एकजुट है।”

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि बाकी सीट छोटी पार्टियों के लिए छोड़ी जाएंगी। शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल देसाई ने कहा, “एमवीए के तीनों घटक दल 85-85 सीट (कुल 255) पर सहमति पर पहुंच गए हैं। शेष 33 सीट में से सहयोगी दल आपस में 18 सीट पर चर्चा कर रहे हैं, जबकि शेष (15 सीट) छोटे दलों को आवंटित की जाएंगी।”

कुछ सीटों, विशेषकर विदर्भ क्षेत्र और मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच विवाद के कारण विपक्षी सदस्यों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत कई सप्ताह तक चलती रही। हाल के लोकसभा चुनावों में अपने बेहतर प्रदर्शन के कारण कांग्रेस विदर्भ में अपनी जमीन खोने को इच्छुक नहीं है।

उधर, सीट बंटवारे पर गतिरोध जारी रहने के कारण, विपक्षी खेमे में समाजवादी पार्टी (सपा), आम आदमी पार्टी (आप), वामपंथी दल और पीजेंट एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) सहित छोटी पार्टियों में बेचैनी बढ़ रही थी।

बता दें कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा ने एमवीए से 12 सीट की मांग की थी और पांच निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। विभिन्न दलों के उम्मीदवार टिकट पाने के लिए एमवीए शामिल दलों के कार्यालयों में उमड़ रहे हैं, क्योंकि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है - जिसकी अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। सीट आवंटन में लगातार हो रही देरी उनकी चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकती है।

 

इस साल हुए आम चुनाव में महाराष्ट्र में एमवीए को 48 लोकसभा सीट में से 31 सीट मिली थीं, इसलिए छोटी पार्टियां ‘इंडिया’ गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मात्र 17 सीट मिली थीं।

Share

Related posts

मुंबई की महिलाएं धनवानों की सूची में अव्वल

samacharprahari

ओडिशा में समुद्री तूफान की चेतावनी

samacharprahari

फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस ने दूसरी बार रश्मि शुक्ला का बयान किया दर्ज

Prem Chand

प्रति व्यक्ति आय में बांग्लादेश से पिछड़ा भारत

samacharprahari

महाराष्ट्र सरकार के मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर केंद्र का रोड़ा

Girish Chandra

बेटी से रेप मामले में पिता को मौत की सजा

Prem Chand