Samachar Prahari
बिज़नेस

कंप्रेस्ड बायोगैस प्रोडक्शन के लिए बजाज हिन्दुस्थान शुगर और एवरएनवायरो में करार

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, मुंबई। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड (बजाज शुगर) और एवरएनवायरो प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस) संयंत्र स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया है।

बजाज हिन्दुस्थान शुगर वर्तमान में अपनी 14 चीनी मिलों से लगभग 500,000 मीट्रिक टन वार्षिक प्रेस-मड का उत्पादन करता है, जो कि संभावित रूप से प्रति दिन 70 मीट्रिक टन की कुल क्षमता के साथ सीबीजी संयंत्र स्थापित करने में मदद कर सकता है।

बजाज समूह के अध्यक्ष कुशाग्र बजाज के अनुसार, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य के अनुरूप सीबीजी संयंत्रों की स्थापना और कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन को प्रोत्साहित कर रही है।
सीबीजी विभिन्न अपशिष्ट धाराओं से प्राप्त होने वाला एक अधिक पर्यावरण-अनुकूल ईंधन है और यह हर्ष की बात है कि बजाज समूह अपनी चीनी मिलों से निकलने वाली अपशिष्ट धारा प्रेस-मड का उपयोग कर इथेनॉल के अलावा एक और हरित ऊर्जा का उत्पादन करने जा रहा है।


Share

Related posts

इजरायली बिजनेसमैन के जहाज पर ईरानी ड्रोन से हमला, एक हफ्ते में इजरायल से जुड़ा दूसरा जहाज निशाने पर

samacharprahari

नीतियां सही नहीं, पिछले 5 वर्ष से लगातार घट रही जीडीपी

samacharprahari

अंतरिक्ष में फिर बुलंद हुआ इंसानी जज्बा: 50 साल बाद चंद्रमा की दहलीज पर नासा का ‘आर्टेमिस II’ मिशन रवाना

samacharprahari

Leave a Comment