Samachar Prahari
Other

श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस ट्रांसफर करने की याचिका खारिज

Share

प्रयागराज, 3 अक्टूबर : श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़े एक मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 30 अक्टूबर तक सुनवाई टल गई है। दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जन्मभूमि विवाद मामले से जुड़े सभी केस को सुनवाई के लिए ट्रांसफर करने का फैसला दिया था। इस फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी और कहा था कि वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले को नहीं लड़ सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की तरफ से दी गई दलील में कहा गया कि इस मामले में उनके पास इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमा लड़ने के लिए पैसे नहीं है। मुस्लिम पक्ष ने अपील की कि मामले को दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया जाए, ताकि उनके पास पैसे की कमी ना हो। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी और इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।


Share

Related posts

35.8 अरब डॉलर का कर्ज… और रुपये की गिरावट ने बढ़ा दिया असली बोझ! क्या सच में सस्ता है विदेशी कर्ज?

samacharprahari

स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता यही ठाकरे सरकार की भूमिका: मुख्यमंत्री ठाकरे

samacharprahari

हनुमानगढ़ी मंदिर में साधु की गला दबाकर हत्‍या

Prem Chand

Leave a Comment