ताज़ा खबर
OtherTop 10ऑटोताज़ा खबरभारतराज्य

कोरोमंडल ट्रेन हादसे में 233 यात्रियों की मौत, 900 घायल

Share

रेल मंत्री ने कहा, इस दुर्घटना की जांच करेगी कमेटी

बालासोर। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम (2 जून) को हुआ कोरोमंडल ट्रेन एक्सप्रेस हादसा पिछले कुछ सालों में भारत में हुए सबसे भीषण रेल एक्सीडेंट में सबसे बड़ा माना जा रहा है। बालासोर ट्रेन हादसे में मरने वालों की तादाद 233 हो गई है, जबकि 900 लोग घायल हुए हैं।

हादसे के बाद समाचार एजेंसियों, एनडीआरएफ़, निजी न्यूज़ चैनलों के कैमरों से घटनास्थल और अस्पताल की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो डरा देने वाली हैं।

ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा,’एक हाई लेवल कमेटी बना दी गई है। इस हादसे की जड़ में जाएंगे। हादसा क्यों हुआ, ये समझा जाएगा। किसी भी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। अभी सारा ध्यान लोगों के इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन पर है।’

रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा कि आज शाम सात बजे कोलकाता से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस और यशवंतपुर-हावड़ा दुरंतो बालासोर के बहानगा के पास डिरेल हो गईं।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पहले शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस डिरेल हुई थी। इसके कुछ डिब्बे दूसरी पटरी पर पलटे और दूसरी तरफ से आ रही यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से टकरा गए। इसके बाद दोनों ट्रेन की 15 बोगियां पटरी से उतर गईं। ये बोगियां दूसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैसेंजर ट्रेन का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया।

सरकार ने परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। इन नंबरों पर जानकारी ली जा सकती है-
हावड़ा: 033-26382217 – खड़गपुर: 8972073925, 9332392339 – बालासोर: 8249591559, 7978418322 – कोलकाता शालीमार: 9903370746।


Share

Related posts

केंद्र का सहयोग, राज्य का प्रयास बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचायेंगे : नीतीश कुमार

Prem Chand

‘ठोक दो’ मॉडल के नौ साल: यूपी में अदालतों से ज्यादा गोलियों पर भरोसा

samacharprahari

देशमुख मामले में सीबीआई प्रमुख ‘संभावित आरोपी’ हैं: राज्य सरकार

samacharprahari

दुबई-मुंबई चार्टर्ड विमान में आरडीएक्स!

Prem Chand

रिलायंस चेयरमैन पर सेबी ने लगाया 15 करोड़ का जुर्माना

samacharprahari

बंगाल में हिंसा के बीच राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

samacharprahari