ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10दुनिया

रूसी सेना के ‘फायरिंग रेंज’ में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत

Share

मॉस्को। यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सैन्य के ‘फायरिंग रेंज’ में दो लोगों ने सैनिकों पर गोलीबारी की। इसमें 11 लोग मारे गए और 15 घायल हो गए। रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यह गोलीबारी शनिवार को दक्षिण-पश्चिमी रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में हुई, जो यूक्रेन की सीमा से सटा हुआ है। मंत्रालय ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया। यह गोलीबारी राष्ट्रपति व्लादिमीर पूतिन के यूक्रेन में रूसी सेना को मजबूत करने के लिए सैन्य प्रशिक्षण वाले आम नागरिकों की जल्द तैनाती किए जाने के आदेश के बीच हुई।

राष्ट्रपति के इस आदेश के विरोध में रूस भर में प्रदर्शन शुरू हो गए और हजारों की संख्या में लोग देश छोड़ कर चले गए। पूतिन ने कहा है कि 2,22,000 से 3,00,000 सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त नागरिकों की सेना में तैनाती संबंधी आदेश पर अमल शुरू किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इनमें से 33,000 पहले ही सैन्य इकाइयों में शामिल हो चुके हैं। 16,000 यूक्रेन में जारी सैन्य अभियान का हिस्सा बन चुके हैं।
————-


Share

Related posts

देश में नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद कंविक्शन रेट में तेजी से बदलाव, 94% तक पहुंचाने का लक्ष्य

samacharprahari

SC नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए की वैधता पर 5 दिसंबर को करेगा सुनवाई, जानें क्या है मामला

samacharprahari

कोरोना की दूसरी लहर ने लील लिया करोड़ों रोजगार

samacharprahari

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथियों की सफल वापसी

Prem Chand

कठुआ में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, जवानों ने 2 दहशतगर्द किए ढेर

samacharprahari

नई संसद में नया इतिहास, पहली बार सरकार ने नहीं दिए 357 सवालों के जवाब

samacharprahari