Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

सीएम शिंदे पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी, उद्धव समर्थक पर FIR

Share

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विरुद्ध कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शिवसेना (उद्धव गुट) नेता चंद्रकांत खैरे के खिलाफ औरंगाबाद में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, शिंदे गुट के जिला इकाई अध्यक्ष राजेंद्र जांजल की शिकायत के आधार पर औरंगाबाद के सतारा पुलिस स्टेशन में खैर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। औरंगाबाद से पूर्व लोकसभा सदस्य खैरे उद्धव ठाकरे के समर्थक हैं।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए खैरे ने मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। खैरे ने कथित रूप से कहा था कि यदि शिंदे के गुरु और शिवसेना नेता आनंद दिघे जीवित होते, तो इस गद्दारी के लिए उलटा लटकाकर उनकी पिटाई करते।


Share

Related posts

संजय राउत का दावा, शाह ने कहा- सीएम बनना है तो शिवसेना का विलय करो

samacharprahari

बीएचयू बलात्कार के आरोपी जेल से रिहा

Prem Chand

गर्ल्स स्टूडेंट और महिला स्टाफ का यौन शोषण!

samacharprahari

Leave a Comment