Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

पाकिस्तान में बाढ़ से 4.5 अरब डॉलर के नुकसान का अंदेशा

Share

कराची। पाकिस्तान के कई इलाकों में असामान्य रूप से भारी बारिश होने से कई इलाकों में भीषण बाढ़सदृश्य स्थितियां पैदा हो गई हैं। इससे पाकिस्तान सरकार को चार अरब डॉलर से अधिक की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है।
सूत्रों ने बताया कि भारी बारिश और बाढ़ का प्रकोप जारी रहने से अर्थव्यवस्था को पहुंचे वास्तविक नुकसान का पूरी तरह अंदाजा लगा पाना मुमकिन नहीं है, लेकिन पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23 फीसदी का अंशदान रखने वाले कृषि क्षेत्र के उत्पादन पर इसका गहरा असर पड़ना लाजिमी माना जा रहा है।
इसके अलावा, भारी बरसात से हुए हादसों में करीब 1,000 लोगों की मौत हो चुकी है और करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी नष्ट हो चुकी है। सरकार को कई हिस्सों में आपात-स्थिति का ऐलान भी करना पड़ा है।

Share

Related posts

जीएसटी कलेक्शन दिसंबर 2024 में 7.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

Prem Chand

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन

samacharprahari

बीसीसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Amit Kumar

Leave a Comment