Samachar Prahari
OtherTop 10क्राइम

पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े महिला कर्मचारी को चाकू से गोदा

Share

नाशिक। महाराष्‍ट्र के नासिक में एक महिला पर हमले का एक वीडियो सामने आया है। पीड़िता जोबेदा शेख अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस का कहना है कि मामला एकतरफा प्यार का है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह घटना गुरुवार दोपहर की है। नाशिक के जाधव पेट्रोल पंप पर पीड़िता पर हमला किया गया। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ने धारदार हथियार से उस महिला पर सरेआम कई बार हमले किए। महिला मदद के लिए दौड़ती रही। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सहयोगियों ने महिला को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन हमलावर के हाथ में हथियार देख वे डर गए। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया, जिसके बाद घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।


Share

Related posts

साल 2021 में सेकेंड हैंड वाहनों की डिमांड बढ़ी: ड्रूम

Prem Chand

Iran says coronavirus kills another 97, pushing death toll to 611

Admin

RBI को आया धमकी भरा ईमेल, कहा- 11 जगहों पर रखे हैं बम, गवर्नर से मांगा इस्तीफा

samacharprahari

Leave a Comment