ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

राज्य में रात्रकालिन संचारबंदी, धारा 144 लागू

Share

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नियमों का कड़ाई से पालन करने का दिया निर्देश

मुंबई। राज्य में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने राज्य में रात्रकालिन संचारबंदी लागू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भीड़-भाड़ से बचने, संक्रमण को रोकने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन को न चाहते हुए भी इसे लगाया जाना जरूरी है। खतरा टला नहीं है, बल्कि बढ़ गया है। पूरे राज्य में रविवार (दि. 28 मार्च 2021) की रात्रि से रात को धारा 144 लागू करने का निर्देश दिया गया है।
मुख्यमंत्री ठाकरे ने सभी विभागीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों, महापालिका आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, जिला अस्पतालों के सिविल सर्जन, जिला व राज्य टास्क फोर्स के सदस्यों, मेडिकल कॉलेज के डीन से संवाद स्थापित किया और कोविड की स्थिति के साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे,  मेडिकल शिक्षा मंत्री अमित देशमुख, पूर्व मंत्री डॉ. दीपक सावंत, मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आशिष कुमार सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खारगे, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रदीप व्यास, मेडिकल शिक्षा के सचिव सौरभ विजय, मुख्यमंत्री के सचिव आबासाहेब जऱ्हाड, मदद व पुनर्वास विभाग के सचिव असीम गुप्ता, महापालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल, मेडिकल शिक्षा निदेशक डॉ. तात्याराव लहाने समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी वर्षा बंगले में उपस्थित थे।


Share

Related posts

अवैध संबंध में पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

samacharprahari

हंगामेदार हो सकती है जीएसटी परिषद की बैठक

samacharprahari

अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी ने मारी बाजी, दूसरे नंबर पर अडानी

samacharprahari

छतों पर सजा ‘ग्रीन फ्यूचर’ या ज़मीन में दफ़न होता ज़हर: सोलर क्रांति के पीछे पनपता लाखों टन कचरे का अदृश्य संकट

samacharprahari

पुलवामा में आतंकी हमला, दो जवान शहीद, 3 गंभीर रूप से घायल

Prem Chand

राष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़ा खतरा! एनआईसी पर साइबर अटैक

samacharprahari