ताज़ा खबर
Otherराज्य

अवैध संबंध में पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Share

मुंबई। नवी मुंबई के पनवेल शहर में अवैध संबंध में पत्नी की हत्या करने के बाद फरार आरोपी पति को कलंबोली पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बांग्लादेश का नागरिक है, जो अवैध रूप से कलंबोली में रहता था। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। कलंबोली पुलिस में क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक दिलीप गुजर मामले की जांच कर रहे हैं।
कलंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश गायकवाड़ के अनुसार, बांग्लादेश की मूल निवासी लिपि सागोर शेख (26) की हत्या करने के आरोप में मोहम्मद अली मुदस्सर शेख ( 24 ) को मुंब्रा से गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि लिपि की दोस्त काजल लाले और सलमा मियां बांग्लादेश से 6 दिसंबर की शाम को कलंबोली आए थे। दोनों ने जब घर का दरवाजा खोला, तो लिपि सागोर शेख का शव कमरे में पड़ा हुआ था। उन्होंने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। पुलिस की विशेष टीम ने खुफिया जानकारी के बाद आरोपी को मुंब्रा से गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि लिपि का किसी के साथ अवैध संबंध था, जिसके कारण उसने हत्या की है।


Share

Related posts

अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी:कांग्रेस

samacharprahari

बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल पर झड़प मामले में अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज

samacharprahari

मानवाधिकार आयोग ने बांदा पुलिस अधीक्षक से को किया तलब

Prem Chand

नवी मुंबई में एटीएम कार्ड की चोरी करने के आरोप में आठ गिरफ्तार

Prem Chand

भारत-पाकिस्तान तनाव युद्ध की कगार पर, दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं संकट में

samacharprahari

एनडीपीएस एक्ट के तहत रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, 14 दिन की जेल

samacharprahari