ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

रेलवे की कमाई बढ़ी, फिर भी नहीं भरे गए 2.97 लाख पद

Share

मुंबई। केंद्र सरकार ने कहा कि वर्ष 2021 तक भारतीय रेल में 2.87 लाख से अधिक पद रिक्त थे। जून 2022 में रिक्त पदों की संख्या बढ़कर 2.97 लाख  हो गई। पिछले तीन महीने में किसी भी पद को समाप्त नहीं किया गया है। हालांकि पिछले तीन साल में 548 राजपत्रित सहित कुल 1,48,220 पदों को भरा गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यह आंकड़े दिए।

आंकड़ों के मुताबिक, 31 दिसंबर 2021 तक भारतीय रेल में क्षेत्रवार रिक्त पदों की कुल संख्या 2,87,985 थी, जिनमें 1,880 पद राजपत्रित थे और 2,86,105 पद गैर-राजपत्रित थे।

30 जून 2022 तक रिक्त राजपत्रित पदों की संख्या 1,916 और रिक्त गैर-राजपत्रित पदों की संख्या 2,95,684 है। जून 2022 तक कुल रिक्त पदों की संख्या 2,97,600 हो गई है।

रेल मंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 से वर्ष 2022 में अब तक रेलवे में 548 राजपत्रित पदों को भरा गया है, जबकि 1,47,672 गैर-राजपत्रित पदों को भरा गया। वर्ष 2019-20 में 479 और वर्ष 2020-21 में 69 राजपत्रित रिक्तियों को भरा गया।

वर्ष 2019 से वर्ष 2022 के बीच कुल 76,456 गैर-राजपत्रित रिक्तियों को भरा गया है। लेवल-1 यानी पूववर्ती ‘घ’ समूह में कुल 60,693 पदों को भरा गया है।


Share

Related posts

एमजी हेक्टर सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में लॉन्च

Prem Chand

यूपी में सरकारी नौकरी का सपना नहीं होगा पूरा, 5 साल कॉन्ट्रैक्ट पर रखने की तैयारी

samacharprahari

शीतल लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा शैक्षिक सामग्री का वितरण

Prem Chand

कोल ब्लॉक आवंटन में पूर्व सेक्रेटरी को तीन साल जेल

Prem Chand

आरआरवीएल ने 950 करोड़ रुपये में खरीदी क्लोविया की हिस्सेदारी

Amit Kumar

आर्थिक आंकड़ों, विदेशी संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

samacharprahari