ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमराज्य

पालघर में 1400 करोड़ रुपये का 700 किलोग्राम ‘मेफेड्रोन’ जब्त

Share

मुंबई। मुंबई पुलिस ने पालघर जिले के नालासोपारा में एक दवा निर्माण यूनिट पर छापा मारकर 1400 करोड़ रुपये कीमत का 700 किलोग्राम से ज्यादा ‘मेफेड्रोन’ जब्त किया है और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने इस यूनिट पर मुखबिर की सूचना पर यह छापेमारी की थी।

अधिकारी ने कहा कि इस मामले में मुंबई से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक व्यक्ति को नालासोपारा में पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि यह हाल के दिनों में शहर की पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है।

इसे ‘मेफेड्रोन’ को ‘म्याऊ म्याऊ’ या एमडी भी कहा जाता है। यह राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है।


Share

Related posts

यूपी बजट सत्र: वापस जाओ… के नारों और हंगामे के बीच राज्यपाल ने कहा- राम राज्य आया है

samacharprahari

गैलेंटरी अवॉर्ड घोषित, महाराष्ट्र पुलिस को कुल 58 पदक

samacharprahari

मौद्रिक नीति प्रणाली में बदलाव से बॉन्ड मार्केट पर होगा असरः राजन

samacharprahari

बोनस व प्रलंबित मांग को लेकर रेलकर्मी फिर करेंगे आंदोलन

Prem Chand

7 हजार पदों पर 12 लाख आवेदन, यूपी में बेरोजगारी का महा इम्तिहान

samacharprahari

हवाई अड्डों के नामकरण के लिए एक समान नीति बनाए सरकारः हाई कोर्ट

samacharprahari