ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

फिर बाहर निकलेगा मराठी-गैर मराठी का जिन्न !

Share

राज्यपाल कोश्यारी के बयान के बाद मराठी अस्मिता के नाम पर उद्धव को मिला पार्टी बचाने का मौका

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उद्धव ठाकरे को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके सामने पार्टी बचाने की बड़ी चुनौती है। बैकफुट में नजर आ रहे उद्धव को राज्यपाल के बयान ने सत्ताधारी पार्टी को घेरने का एक अवसर दे दिया है।

महाराष्ट्र में सत्ता पलटने के बाद शिवसेना के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो गए हैं। उद्धव लगातार सरकार पर हमला कर रहे हैं। हालांकि उनको कोई ऐसा मुद्दा नहीं मिल रहा था, जिससे वह अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर सकें। अब उनको एक मुद्दा मिल गया है।

उन्होंने कहा कि अब यह तय करने का समय आ गया है कि उन्हें (राज्यपाल को) घर वापस भेजा जाए या जेल भेजा जाए। राज्यपाल को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक कार्यक्रम में कहा कि अगर मुंबई से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाए, तो शहर के पास न तो पैसे रहेंगे और न ही वित्तीय राजधानी का तमगा। इस बयान के बाद महाराष्ट्र की सियासत एक बार फिर गरमाने लगी है।


Share

Related posts

भूमि सौदे के मामले में खडसे को राहत

samacharprahari

आधे घंटे देरी से पहुंची पुलिस, मैजिस्ट्रेट ने सुना दी घास काटने की सजा !

samacharprahari

वंदे भारत मिशन के तहत अब तक 48271 भारतीय विदेश से मुंबई पहुंचे

samacharprahari

उद्धव को चुनौती दे फंसीं नवनीत राणा, बेल के खिलाफ अपील करेगी महाराष्ट्र सरकार!

Prem Chand

चीन में 20 साल पीछे गई मकानों की कीमत, भारत के टॉप-7 शहरों पर क्या होगा असर?

samacharprahari

सात चरणों का चुनाव बीजेपी सरकार की विदाई की ‘क्रोनोलॉजी’ है: अखिलेश यादव

Prem Chand