ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनताज़ा खबरभारतराज्य

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतरेगी

Share

पांच अगस्त को विरोध प्रदर्शन की तैयारी, प्रधानमंत्री आवास के घेराव की योजना

नई दिल्ली। कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आगामी पांच अगस्त को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अगस्त के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री आवास का ‘घेराव करने’ की योजना बनाई है।
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा सदस्य संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे। प्रधानमंत्री आवास के घेराव के दौरान सीडब्ल्यूसी के सदस्य और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाइयों से भी कहा है कि पांच अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से ‘राजभवन घेराव’ का आयोजन किया जाए, जिसमें संबंधित राज्यों के विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व सांसद और राज्य इकाई के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने यह फैसला भी किया कि महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पंचायत से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस के जनप्रतिनिधि जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे और अपनी गिरफ्तारी देंगे।


Share

Related posts

नए साल में विदेशी धरती पर उत्तर प्रदेश की होगी वैश्विक ब्रांडिंग!

samacharprahari

टाटा या लार्सन एंड टर्बो करेंगे नए संसद भवन का निर्माण

samacharprahari

कुत्तों के हमले में एक व्यक्ति कुएं में गिरा,तीसरे दिन निकाला गया

Prem Chand

पत्नी और बेटी पर एसिड अटैक

Prem Chand

देश की जनता बीजेपी का अहंकार तोड़ने जा रही है: अखिलेश यादव

Prem Chand

रैन्समवेयर के नाम पर एक हजार अरब डॉलर का भुगतान

samacharprahari