ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरमूवीराज्य

फिल्म स्टूडियो सेट पर आग, एक व्यक्ति की मौत

Share

मुंबई। अंधेरी पश्चिम में स्थित चित्रकूट स्टूडियो में शुक्रवार को आग लग गई। यहां पर राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म का सेट और फिल्मकार लव रंजन की अनाम फिल्म का सेट लगाया गया था। आगजनी में एक व्यक्ति की झुलस कर मौत हो गई। कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर ने जांच के बाद मनीष देवासी नामक व्यक्ति को मृत घोषित किया।
बताया जा रहा है कि इस ग्राउंड पर बने सेट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची। सेट पर लकड़ी, शेड और प्लास्टिक का ढेर था। प्री लाईटिंग का काम चल रहा था, उसी दौरान यह घटना घटी।
निर्देशक लव रंजन की इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। अगले हफ्ते से रणबीर और श्रद्धा सेट पर शूटिंग करने वाले थे।


Share

Related posts

नकली ईडी अधिकारी बनकर आए और ले गए तीन करोड़

samacharprahari

नवाब मलिक को ईडी के छापे से लगता है डर!

samacharprahari

गेट फांदकर जेपी सेंटर में घुसे अखिलेश

samacharprahari

सीमा में आकर 20 सैनिकों की हत्या को उचित ठहराने की इजाजत चीन को क्यों दी गई?

samacharprahari

केजरीवाल ने कहा- मुझे मेरी पत्नी भी उतना नहीं डांटती, जितना एलजी साहब डांटते हैं

Amit Kumar

इजराइल में गिरेगी गठबंधन सरकार

samacharprahari