ताज़ा खबर
Otherऑटोटेकबिज़नेसभारतराज्य

जियो दुनिया का पांचवां सबसे मजबूत ब्रांड बना

Share

मुंबई। ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 की लिस्ट में पहली बार शामिल हुए रिलायंस जियो ने भारी उलटफेर करते हुए 5वीं रैंकिंग हासिल की है। एप्पल, एमेजॉन, अलीबाबा और पेप्सी जैसी दिग्गज कंपनियों को रिलायंस जियो ने पीछ छोड़ दिया है।

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के चार साल पुराने दूरसंचार उद्यम रिलायंस जियो को दुनिया के पांचवे सबसे मजबूत ब्रांड का दर्जा मिला है। जियो टेलिकॉम सेक्टर में ब्रांड वैल्यू के लिहाज से सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड है, जहां पूरे उद्योग में नकारात्मक वृद्धि देखी जा रही है वहीं जियो का ब्रांड वैल्यू 4.8 बिलियन डॉलर हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि जियो तेजी से भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार परिचालक बन गई है और यह दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क है, जिसके लगभग 40 करोड़ ग्राहक हैं। ब्रांड की मजबूती का मूल्यांकन विपणन निवेश, हितधारकों की हिस्सेदारी और व्यावसायिक प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इन मानदंडों के अनुसार चीनी मोबाइल ऐप वीचैट ने फेरारी को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे मजबूत ब्रांड का खिताब हासिल किया। रूसी बैंक सेबर को इस सूची में तीसरा और कोका-कोला को चौथा स्थान मिला है।


Share

Related posts

केयर्न ने कहा- 1.4 अरब डॉलर लौटाए भारत

Prem Chand

US summons Chinese envoy over Beijing’s coronavirus comments

Admin

जम्मू में अगस्त 2019 के बाद से 439 आतंकवादी ढेर, 109 जवान शहीद

Prem Chand

ट्रंप के दावे में दब गया मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, कांग्रेस ने उठाए कूटनीतिक सवाल

samacharprahari

सीबीआई 2022 तक विभिन्न मामलों में दोषसिद्धि 75 फीसद तक ले जाएगी

samacharprahari

तीन साल में 24,000 बच्चों ने की आत्महत्या

samacharprahari