Samachar Prahari
Otherक्राइमराज्य

तीन पिस्तौल एवं कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Share

मुंबई। पूर्व उपनगर में मानखुर्द उपनगरीय क्षेत्र के शिवाजी नगर में दो व्यक्तियों को कथित रूप से तीन पिस्तौल एवं 14 कारतूस रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात को जाल बिछाकर ऑटोरिक्शा चालक हकीउल्लाह खान (33) और कपड़ा दुकानदार आरिफ सैयद (34) को धारावी से अरेस्ट किया गया।
शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक नवनाथ काले ने कहा कि आरोपी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और जौनपुर से हथियार खरीदते थे। इस मामले में जल्द ही कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इन आरोपियों ने पहले भी कई लोगों को अवैध हथियार पहुंचाए होंगे।


Share

Related posts

कर्नाटक में भाजपा, राजस्थान में कांग्रेस को 3-3 सीटें, महाराष्ट्र में मतगणना रुकी

samacharprahari

‘राज्य सरकार का कामकाज प्रभावित नहीं, हम दोनों फैसले ले रहे हैं’

samacharprahari

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स मेट्रो स्टेशन में लगी आग

Prem Chand

Leave a Comment