ताज़ा खबर
Otherबिज़नेसविज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगाः राहुल नार्वेकर

Share

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के नवनिर्वाचित सभापति राहुल नार्वेकर ने हिन्दुस्तान चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहा कि व्यापारिक समस्याओं के समाधान पर प्रशासन प्राथमिकता से ध्यान दे रहा है।

उन्होंने प्रोफेशन टैक्स को समाप्त करवाने, जीएसटी की विसंगतियों में सुधार करवाने, व्यापारिक बकाया राशि की वसूली के लिए विशेष जांच दल के गठन का भी आश्वासन दिया। माथाडी बोर्ड का पुनर्गठन करवाने सहित व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के निवारण का भी आश्‍वासन दिया।

इस अवसर पर, चेंबर के अध्यक्ष शिखरचंद जैन, उपाध्यक्ष सज्जनकुमार डोकानिया, मंत्री निर्मल गुप्ता, मंत्री अनुराग पोद्दार, एवं विनोद लोढा़ समेत महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष राज के पुरोहित, नगरसेवक अतुल शाह, आकाश राज पुरोहित, रीटा मकवाना, पूर्व नगरसेवक भरत गुर्जर, जनक संघवी उपस्थित थे।

चेंबर के संरक्षक काशीनाथ गाड़िया, हरिराम अग्रवाल, बैजनाथ रुंगटा, स्कूल के अध्यक्ष सुशील गाड़ियां, चेंबर चिकित्सालय के अध्यक्ष गोविंद सराफ, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश चमडिया सहित अन्य कपड़ा व्यवसायी व संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद थे।


Share

Related posts

इजराइल में गिरेगी गठबंधन सरकार

samacharprahari

बेटी के इलाज के लिए बना साइबर क्रिमिनल्स का सहयोगी

samacharprahari

इसरो पर रोज हो रहे 100 से ज्यादा साइबर अटैक्स

Prem Chand

US summons Chinese envoy over Beijing’s coronavirus comments

Admin

एंटी टाउट स्क्वाड ने टिकट दलालों पर मारा छापा

samacharprahari

यूपी में कोरोना वैक्सीन की जगह ऐंटी रैबीज का टीका लगाने का आरोप

samacharprahari