ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनताज़ा खबरभारतराज्य

आईसीएसई 10वीं के नतीजे घोषित, 99.97 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण

Share

नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने रविवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) की 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया।

पुणे की एक छात्रा और उत्तर प्रदेश के तीन छात्रों ने टॉप किया है, जबकि नवी मुंबई के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल (नेरुल) की छात्रा आद्या गौर आईसीएसई 10 वीं के परिणाम में 99.60 पर्सेंट के साथ दूसरे स्थान पर है।

आईसीएसई-2022 की 10वीं की परीक्षा में 99.97 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

इस साल कुल 2,31,063 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 125,635 लड़कों और 105,369 लड़कियों ने परीक्षा पास की है। उत्तीर्ण होनेवाले 99.97 प्रतिशत छात्रों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.98 रहा।

महाराष्ट्र के सेंट मैरी स्कूल (पुणे) की छात्रा हरगुन कौर मथारू ने आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में टॉप किया है।

इस सूची में शेलिंग हाउस स्कूल (कानपुर) से अनिका गुप्ता, जीसस एंड मैरी स्कूल (बलरामपुर) के पुष्कर त्रिपाठी और सीएमएस स्कूल (लखनऊ) से कनिष्क मित्तल को 99.80 प्रतिशत अंक मिले हैं। देशभर में इन चारों छात्रों ने पहली रैंक हासिल की है।


Share

Related posts

एफसीआरए रिश्वत मामले में सीबीआई ने आरोपपत्र दायर किया

Vinay

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार

Prem Chand

भारत की जीडीपी 9.2 फीसदी बढ़ने का अनुमान

samacharprahari

जासूसी कांड में वायुसेना के पूर्व अधिकारी की जमानत अर्जी खारिज

Prem Chand

‘…तो लाड़ली बहन जैसी कई योजनाओं पर रोक लगा देंगे’

samacharprahari

BMC चुनाव 2026: 2017 के आंकड़ों और ‘प्रशासक राज’ के बीच, क्या पहले से तय है मुंबई की बाजी?

samacharprahari