Samachar Prahari
Otherक्राइमबिज़नेसराज्य

न्हावा शेवा पोर्ट में 73 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद

Share

मुंबई। नवी मुंबई में स्थित जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह या न्हावा शेवा पोर्ट में पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारकर एक कंटेनर से 73 किलोग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मादक पदार्थ की कीमत 363 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले की गहन छानबीन जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह कंटेनर दुबई से दिसंबर महीने में आया था। पिछले छह महीने में किसी ने भी इस कंटेनर पर स्वामित्व का दावा नहीं किया।
क्राइम ब्रांच टीम को इस कंटेनर के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी। इस कंटेनर में मादक पदार्थ के साथ मार्बल भी बरामद हुआ है।


Share

Related posts

कानपुर मुठभेड़: शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को नौकरी और एक करोड़ की आर्थिक मदद

samacharprahari

अमेरिकी सेना सबसे ताकतवर, रूस दूसरे पर, जानें किस नंबर पर पहुंचा भारत

Prem Chand

होर्डिंग्स कहती है-‘मुकदमा हटाए’ और ‘मुकदमा लगाए’

samacharprahari

Leave a Comment