ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Share

बिजनौर। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। बिजनौर जिले में पुलिस से बेखौफ दबंगों ने सरेआम एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, वारदात को अंजाम देकर आधे घंटे बाद तक आरोपी पुलिस के आने का इंतजार करते रहे। आरोपियों की सनक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह पुलिस के सामने भी लोगों से चिल्ला-चिल्लाकर कहते रहे कि उनका यह वीडियो यूट्यूब पर आना चाहिए। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है।
घटना शुक्रवार दोपहर की है। बताया जाता है कि स्योहारा गिरधर निवासी 27 साल का रचित पुत्र बबलू जाट कस्बा झालू के बाजार में खरीदारी के लिए गया था। इसी दौरान, झालू के मोहल्ला पीरजादगान में रहने वाले आधा दर्जन युवकों ने रचित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। आरोपियों ने एक दर्जन राउंड से अधिक फायरिंग की। इस दौरान रचित जान बचाने के लिए एक दुकान में घुस गया। मगर बेखौफ आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उसकी हत्या कर दी।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि मौके से मौहल्ला पीरजादगान के रहने वाले आरोपी शारिक, शादाब, शहजाद और शहबाज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचे भी बरामद हुए हैं। घटना में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।


Share

Related posts

कोविड सेंटर में भर्ती दो कैदी फरार, चार पुलिसकर्मी निलंबित

samacharprahari

ऐसे होगा ‘एक देश, एक चुनाव’, कमिटी ने सौंपी अपनी रिपोर्ट, संविधान में संशोधन की सिफारिश

Prem Chand

आधार को भूमि रिकॉर्ड से जोड़ेगी सरकार

samacharprahari

एनसीबी ने जब्त की ड्रग्स की बड़ी खेप

samacharprahari

कृषि मंत्री ने कहा- कर्जमाफी योजना के पक्ष में नहीं है सरकार

samacharprahari

दिग्गज ने दिया निवेशकों को चेतावनी, कहा- निवेश कोई खेल नहीं

samacharprahari