ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

डोलो ने 1000 करोड़ रुपये के गिफ्ट बांट दिए, अब पड़ गए छापे

Share

नई दिल्ली। माइक्रोलैब्स के डोलो 650 पर सरकारी विभागों की नजर लग गई है। कोरोना काल के दौरान डोलो टैबलेट बांटकर कंपनी ने बड़ी कमाई की। दो साल में ही कंपनी इस क्षेत्र में मार्केट लीडर बन गई। अब इसी डोलो 650 टैबलेट बनाने वाली कंपनी पर टैक्स चोरी के आरोप में आयकर विभाग ने छापे मारे हैं।

2.60 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण और कैश बरामद
आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि बेंगलुरु स्थित फार्मा कंपनी माइक्रोलैब्स लिमिटेड पर छापा मारकर 1.20 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी, 1.40 करोड़ रुपये से अधिक के सोने और हीरे के आभूषण जब्त किए गए हैं।

मेडिकल प्रोफेशनल्स को गिफ्ट बांटे
टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, फार्मा कंपनी ने ‘सेल्स एंड प्रमोशन’ मद के तहत मेडिकल प्रोफेशनल्स को गिफ्ट बांटे हैं। इस तरह के मुफ्त उपहारों की मात्रा लगभग 1,000 करोड़ रुपये के होने का अनुमान है।

टैक्स चोरी के भी आरोप
विभाग ने कहा कि कंपनी ने करीब 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। सर्च ऑपरेशन के दौरान, दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में पर्याप्त आपत्तिजनक सबूत मिले हैं। यह तलाशी अभियान 6 जुलाई को शुरू हुआ था।


Share

Related posts

सरकार के सभी फैसलों में आम जनता की भागीदारी होनी चाहिए: अखिलेश

samacharprahari

बलूचिस्तान ने खुद को आजाद देश किया घोषित !, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

samacharprahari

छात्रा से छेड़खानी पर स्कूल टीचर गिरफ्तार

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट की नजर में नहीं है ‘वैवाहिक बलात्कार’ कोई अपराध

samacharprahari

पीएमसी के विलय का रास्ता साफ, यूनिटी बैंक का काम शुरू

Vinay

दिशा के बाद शक्ति से महिला उत्पीड़न को देंगे मात

samacharprahari