ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

पीएमसी के विलय का रास्ता साफ, यूनिटी बैंक का काम शुरू

Share

मुंबई। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सोमवार को अपनी पहली शाखा खोलकर कामकाज शुरू किया। इसके साथ संकट में घिरे सहकारी बैंक पीएमसी के नई इकाई में विलय का रास्ता भी साफ हो गया। यह बैंक सेंट्रम ग्रुप और भुगतान ऐप भारतपे का संयुक्त उद्यम है। दोनों की इसमें 51:49 अनुपात में हिस्सेदारी है। यूनिटी बैंक को अंतिम लाइसेंस 12 अक्टूबर को मिला था। बैंक को जून में आरबीआई से सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी। पीएमसी 7,000 करोड़ रुपये के ऋण घोटाले का शिकार हुआ है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने भी स्पष्ट किया है कि यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) ने शहर में पहली शाखा खोलकर कामकाज शुरू कर दिया।

सेंट्रम ग्रुप के कार्यकारी चेयरमैन और यूनिटी बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन जसपाल बिन्द्रा ने कहा कि 12वें लघु वित्त बैंक ने 1,100 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी, दो लाख से अधिक ग्राहकों तथा 2,400 करोड़ रुपये के संपत्ति आधार के साथ कामकाज शुरू किया है। नये लघु वित्त बैंक के पास सेंट्रम ग्रुप के मौजूदा एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) और सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफुआई) के कर्ज कारोबार से यह आया है।


Share

Related posts

अडानी ग्रुप ने 10.5 बिलियन डॉलर में खरीदी अंबुजा और एसीसी

Prem Chand

Govt hikes excise duty on petrol and diesel by Rs 3 per litre

Admin

सरकारी बस पलटने से नौ यात्रियों की मौत, 25 घायल

Prem Chand

सिपाही पर चढ़ा आशिकी का भूत, अधिकारी ने किया सस्पेंड

samacharprahari

7000 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा ई-कॉम एक्सप्रेस

samacharprahari

विधानसभा चुनाव से पहले इलेक्टोरल बांड होंगे जारी

samacharprahari