Samachar Prahari
Other

छात्रा से छेड़खानी पर स्कूल टीचर गिरफ्तार

Share

मुंबई, 4 अक्टूबर : मुंबई में एक स्कूल टीचर पर 13 साल की छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। फिलहाल आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक 26 साल के आरोपी ने 7वीं कक्षा की छात्रा से कथित रूप से सोशल मीडिया पर बातचीत करने की कोशिश भी की थी लेकिन बच्ची ने बात करने से मना कर दिया। लड़की ने शिक्षक पर छेड़छाड़ करने के साथ-साथ उसका पीछा करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि घटना तब सामने आई जब लड़की ने अपने परिजन को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने चारकोप थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Share

Related posts

…और 50 मीटर पहले ही खत्म हो गई जिंदगी की आखिरी रेस

samacharprahari

कोरोमंडल ट्रेन हादसे में 233 यात्रियों की मौत, 900 घायल

samacharprahari

रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

samacharprahari

Leave a Comment