Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

एफसीआरए रिश्वत मामले में सीबीआई ने आरोपपत्र दायर किया

Share

गृह मंत्रालय के अधिकारी, एनजीओ के प्रतिनिधि और बिचौलिए भी शामिल

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को देश के विदेशी मुद्रा कानून का उल्लंघन करते हुए विदेशी चंदों को मंजूरी दिलाने में कथित रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए गृह मंत्रालय के कुछ अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।

सीबीआई के अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने आरोपपत्र विशेष अदालत के समक्ष दायर किया है। यह आरोप पत्र 11 मई को अधिकारियों की गिरफ्तारी के 60 दिनों के भीतर दायर हुई है। मामले में व्यापक साजिश के पहलूओं की जांच जारी है।

गृह मंत्रालय के विदेशी चंदा (विनियमन) कानून (एफसीआरए) डिवीजन के सात अधिकारियों के साथ ही एनजीओ के प्रतिनिधि और बिचौलिए इसमें शामिल हैं।

एजेंसी ने कहा कि इस मामले की जांच अभी जारी है। इसलिए आरोपपत्र में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के नाम इसमें शामिल नहीं किए गए हैं। गृह मंत्रालय की शिकायत पर 10 मई को 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई ने 11 मई को देशभर में 40 जगहों पर छापेमारी की थी और 14 लोगों को गिरफ्तार किया था।


Share

Related posts

ज्ञानवापी सर्वे: मुस्लिम पक्ष की आपत्ति, ASI को रिपोर्ट देने के लिए 10 दिन और मिले

samacharprahari

रिलायंस रिटेल में सिल्‍वर लेक करेगी 7500 करोड़ का निवेश

samacharprahari

मंबई में योगी का रोड शो ‘राजनीतिक कारोबार’ : संजय राउत

Prem Chand

Leave a Comment