ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

अमरनाथ हादसा: अब तक 16 की मौत, 35 घायल

Share

पहलगाम और बालटाल बेस कैंप से आगे यात्रा रोकी गई
-गुफा के एक-दो किमी के दायरे में शुक्रवार शाम 5 बजकर 30 मिनट बादल फटा था

जम्मू। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 16 लोगों की मौत हो गई है। सेना ने शनिवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 35 घायलों को एयरलिफ्ट किया गया है। 45 लोग अभी लापता हैं और माउंटेन रेस्क्यू टीम उनकी तलाश में जुटी है। फिलहाल अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने शुक्रवार रात को ही यात्रा स्थगित कर दी थी। पहलगाम और बालटाल में बने बेस कैम्प से आगे किसी यात्री को जाने की इजाजत नहीं है।

गुफा के पास आए सैलाब के बावजूद अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ थी। शुक्रवार की देर रात को जम्मू बेस कैंप से तीर्थयात्रियों का एक जत्था कश्मीर के बालटाल और पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना हुआ था।

स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासनिक मिस मैनेजमेंट है। यात्रा स्थगित होने के बावजूद तीर्थ यात्रियों को बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा था कि दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के समीप मची तबाही बादल फटने के कारण नहीं हुई, बल्कि स्थानीय स्तर पर तेज बारिश की एक घटना के कारण हुई।


Share

Related posts

इजरायल की जवाबी कार्रवाई में मारे गए 198 फलस्तीनी

Prem Chand

US चुनाव: जीत से एक कदम दूर बाइडेन, ट्रंप बोले- ‘बंद करो गिनती’

samacharprahari

कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स घटा

Prem Chand

‘मेक इन इंडिया’ के बीच फिर विदेशी उड़ान: नौसेना के लिए फ्रांस से 26 राफेल-मरीन

samacharprahari

भीमा कोरेगांव जांच आयोग को मिला 7वां विस्तार

Prem Chand

गुंडा एक्ट से जुड़े मामले में यूपी सरकार पर 20 हजार का जुर्माना

samacharprahari