ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनऑटोटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

राष्ट्रीय राजधानी और आर्थिक राजधानी के बीच की दूरी घटेगीः गडकरी

Share

नए शहर बसाने और भूमि अधिग्रहण पर राज्य सरकार को ध्यान देने की सलाह

मुंबई। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सीआईआई द्वारा आयोजित ‘संकल्पना सिद्धि-नया भारत, नई संकल्प परिषद’ में कहा कि मुंबई से दिल्ली तक सीमलेस कनेक्टिविटी सुविधा तैयार करने का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, नागपुर-मुंबई समृद्धि राजमार्ग और नई सड़क परियोजनाओं से महाराष्ट्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
गडकरी ने राज्य सरकार को सड़क परियोजना के लिए सक्रिय रूप से भूमि अधिग्रहण करने की सलाह दी। पुणे और औरंगाबाद के पास नवी मुंबई की तर्ज पर नए शहर स्थापित करने की योजना बनाने का भी सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में निवेश की जरूरत है, लेकिन साथ ही गरीबी उन्मूलन के लिए कृषि, ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में अधिक निवेश पर भी जोर देना चाहिए।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में 15 औद्योगिक गलियारे बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। राज्य सरकार राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय में काम करेगी।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश में बुलेट ट्रेन शुरू करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। किसी कारणवश महाराष्ट्र राज्य इस मामले में पिछड़ गया, जबकि गुजरात सरकार ने बुलेट ट्रेन काम जोर से शुरू कर दिया। यह सिर्फ बुलेट ट्रेन की शुरुआत नहीं है, बल्कि परिवहन के एक नए चरण की शुरुआत है।


Share

Related posts

 9 करोड़ की CC सड़क में ‘सीमेंट कम, भ्रष्ट आचार का मसाला ज्यादा!

samacharprahari

बीजेपी नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के खिलाफ FIR दर्ज

Prem Chand

22000 करोड़ का घोटाला: दो बिल्डर गिरफ्तार

samacharprahari

इकबाल मिर्ची की 500 करोड़ की संपत्ति कुर्क : ईडी

samacharprahari

कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, 5 आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

samacharprahari

सीबीआई ने महाराष्ट्र में 12 जगहों पर की छापेमारी

Prem Chand