ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10भारतराज्य

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में विश्वास मत जीता, अजित पवार अब विपक्ष के नेता

Share

मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया है। विधानसभा के 288 विधायकों में से 164 विधायकों ने पक्ष में वोट दिया, जबकि 99 विधायकों ने विरोध में मतदान किया। महाविकास अघाड़ी के 8 विधायकों ने वोट ही नहीं दिया। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने नतीजे घोषित किए।

शिवसेना के एक विधायक के निधन के बाद विधानसभा में विधायकों की मौजूदा संख्या घटकर 287 हो गई है। इसलिए बहुमत के लिए 144 वोटों की जरूरत थी।

शक्ति परीक्षण से पहले उद्धव के खेमे से शिवसेना के विधायक संतोष बांगड़ भी शिंदे के गुट में चले गए। शिंदे के गुट में अब विधायकों की संख्या 40 हो गई है।

विश्वास मत में पराजय के बाद राकांपा नेता अजित पवार को विधानसभा में विपक्ष का नया नेता नामित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि सदन में राकांपा सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बन गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अजित पवार को एक परिपक्व नेता और कुशल प्रशासक बताया।


Share

Related posts

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: नितिन नबीन की 65 सदस्यीय टीम में एक भी बिहारी नहीं

samacharprahari

महिला को परेशान करने के आरोप को लेकर मंत्री जयकुमार गोरे से विपक्षी दलों ने मांगा इस्तीफा

Prem Chand

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में 84 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर

samacharprahari

इस बार मुंबई के मेयर हमारे होंगे!

samacharprahari

श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस ट्रांसफर करने की याचिका खारिज

Prem Chand

दया नायक करेंगे सैफ अली पर हुए हमले की जांच

Prem Chand