ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

टिकट बुकिंग नियम में बदलाव, रेलवे को होगी कमाई

Share

आधार लिंक्ड यूजर्स एक महीने में कर सकेंगे 24 टिकट बुक
मुंबई। आईआरसीटीसी ने टिकट बुकिंग नियम में बदलाव किया है। अब रेल यात्री ज्यादा ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे।
रेल मंत्रालय ने कहा, आईआरसीटीसी यूजर्स की लॉगिन आईडी आधार से लिंक नहीं होने के बावजूद एक महीने में ऑनलाइन टिकट बुक करने की संख्या को 6 से बढ़ाकर 12 कर दिया गया है।

आधार लिंक्ड यूजर आईडी वाले ग्राहकों के लिए अधिकतम टिकट बुकिंग संख्या 12 से बढ़ाकर 24 की गई है। फ्रिक्वेंट ट्रैवलर्स के साथ एक ही आईडी पर परिवार के सभी सदस्यों की टिकट बुकिंग करनेवालों को भी इस सुविधा का फायदा मिलेगा।

  • आईडी को आधार से लिंक करने की प्रोसेस

    1. आईआरसीटीसी की ऑफिशियल ई-टिकटिंग वेबसाइट irctc.co.in पर जाएं।
    2. लॉग इन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
    3. होम पेज पर ‘माय अकाउंट सेक्शन’ में ‘आधार KYC’ पर क्लिक करें।
    4. अब अपना आधार नंबर डालें और ‘सेंड OTP’ पर क्लिक करें।
    5. आधार कार्ड के साथ जो नंबर रजिस्टर्ड है, उस पर OTP आएगा।
    6. OTP दर्ज करने और आधार से जुड़ी जानकारी देखने के बाद ‘वैरिफाई’ पर क्लिक करें।
    7. अब आपके मोबाइल पर KYC डिटेल के सफलतापूर्वक अपडेट होने का मैसेज आएगा।


Share

Related posts

गहलोत बोले- मोदी की हवा में लोग बह गए, लेकिन अब हमें मौका दो

Vinay

जजों को गरिमा के साथ काम करना चाहिए, न्याय पालिका की छवि खराब नहीं करनी चाहिए: बंबई हाई कोर्ट

samacharprahari

“आकाश में मौत से मुलाकात, फिर ज़िंदगी की जीत”

Prem Chand

एसबीआई कार्ड और गूगल के बीच साझेदारी

samacharprahari

पेगासस जासूसी मामलाः जांच कमेटी को सुप्रीम कोर्ट ने दिया और वक्‍त

Prem Chand

पाकिस्तान के रावलपिंडी में बम धमाका, 25 घायल

samacharprahari