ताज़ा खबर
Other

नेपाल के प्लेन क्रैश में पायलट समेत 22 की मौत 

Share

मुंबई, 30 मई 2022 । नेपाल की तारा एयरलाइंस के लापता एयरक्राफ्ट का मलबा मिल गया है। ये प्लेन नेपाल के मुस्तांग में क्रैश हुआ था। प्लेन में चालक दल समेत 22 लोग सवार थे। सभी के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। सभी के शव बरामद हो गए हैं। प्लेन में महाराष्ट्र के ठाणे के एक परिवार के चार लोग भी सवार थे।

नेपाल में भारतीय दूतावास ने कहा है कि ठाणे के अशोक त्रिपाठी (54), उनकी पत्नी वैभवी बांदेकर-त्रिपाठी (51), बेटा धनुष त्रिपाठी (22) और बेटी ऋतिका त्रिपाठी (18) भी यात्रा कर रही थीं। सभी नेपाल के पोखरा स्थित एक मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

नेपाल आर्मी की सर्च एंड रेस्क्यू टीम ने हादसे वाली जगह का पता लगाते हुए क्रैश हो चुके प्लेन की तस्वीर भी शेयर की है। प्लेन का मलबा मुस्तांग के सैनोसवेयर इलाके में मिला है। एयरक्राफ्ट ने पोखरा से जोमसोम के लिए सुबह 9:55 बजे उड़ान भरी थी। इसे 10:20 बजे लैंड करना था, लेकिन लैंडिंग के पहले ही एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से इसका संपर्क टूट गया। इसमें 3 क्रू मेंबर्स समेत कुल 22 लोग थे। इनमें से 4 भारतीय थे। एयरक्राफ्ट 43 साल पुराना बताया जा रहा है।


Share

Related posts

जज ने कहा- फैसले में बच्चे की मौत कैसे लिख दें…

samacharprahari

Lok Sabha Election 2024 : पहली बार गांधी फैमिली ने कांग्रेस को नहीं दिया वोट, जानिए कारण

Prem Chand

महाराष्ट्र में 3960 पुलिसकर्मी संक्रमित, 46 की मौत

samacharprahari

फ़्री फ़ायर में पोते ने दादा के खाते से उड़ाए 13 लाख

Prem Chand

कोरोना काल में सर्टिफिकेट, कमाई का नया अवसर

Prem Chand

जनवरी में FPI ने तो बिकवाली का रेकॉर्ड ही तोड़ दिया!

samacharprahari