ताज़ा खबर
Other

सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई, पेट्रोल साढ़े 9 रुपए और डीजल 7 रुपए लीटर सस्ता

Share

नई दिल्ली, 21 मई 2022 । केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है। इससे पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी जानकारी दी है। नए रेट आज रात 12 बजे से लागू होंगे।

इस राहत के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रु. के बजाय 95.91 रुपए और डीजल 96.67 रु. की जगह 89.67 रु. लीटर हो जाएगा। पिछले दिनों PM मोदी ने लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए राज्यों को एक्साइज ड्यूटी कम करने की सलाह दी थी।

अभी सरकार पेट्रोल पर 27.90 और डीजल पर 21.80 रुपए एक्साइज ड्यूटी के रूप में वसूलती है। इस कटौती के बाद पेट्रोल पर 19.90 और डीजल पर 15.80 रुपए एक्साइज ड्यूटी रह जाएगी। इसे पूरे देश में पेट्रोल साढ़े 9 रुपए और डीजल 7 रुपए लीटर तक सस्ता हो जाएगा।


Share

Related posts

मातोश्री को उड़ा देने की धमकी

samacharprahari

रिकॉर्ड फंड जुटाने के बाद भी निवेशकों के पोर्टफोलियो में भारी गिरावट

samacharprahari

सेंसेक्स की शीर्ष कंपनियों का मार्केट कैप 2.30 लाख करोड़ बढ़ा

samacharprahari

लोन डिफॉल्ट पर बॉम्बे HC ने कही बड़ी बात, इरादतन डिफॉल्टर का ठप्पा लगाने के मामले में बैंकों को दी नसीहत

Prem Chand

आईपीएल: अय्यर, पंत, तेंदुलकर और पांडे को नहीं किया रिटेन, बोली में रहेंगे उपलब्ध

Prem Chand

पूर्व बीडीसी सदस्‍य की हत्‍या, दारोगा गिरफ्तार

samacharprahari