ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

भाजपा-शिंदे गुट ने शुरू किया महाराष्ट्र में ‘मिशन 48’

Share

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटे, भाजपा-शिंदे गुट ने शुरू किया महाराष्ट्र में ‘मिशन 48’

मुंबई, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस दिल्ली में मौजूद हैं। भाजपा आलाकमान से मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होने का अनुमान है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा-शिंदे गुट ने महाराष्ट्र में ‘मिशन 48’ शुरू कर दिया है।

नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि भाजपा और शिवसेना गठबंधन ने वर्ष 2024 को देखते हुए ‘मिशन 48’ की तैयारी शुरू कर दी है। शिंदे ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री ने राज्य के कई प्रोजेक्ट में मदद का भरोसा दिलाया है। राज्य के बकाया जीएसटी मसले पर भी चर्चा हुई है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बाद सुप्रीम कोर्ट में विधायकों की अयोग्यता व शिवसेना के चुनाव चिन्ह आवंटन सहित कई याचिकाएं लंबित हैं। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कोर्ट ने किसी प्रकार का स्टे नहीं दिया है। ऐसे में जल्द ही महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल शपथ लेता हुआ दिखाई देगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त के पहले महाराष्ट्र में मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। शिंदे और फडणवीस इस मामले में कई बार दिल्ली दरबार के चक्कर लगा चुके हैं।


Share

Related posts

विकसित अर्थव्यवस्थाएं 2024 तक पटरी पर लौटेंगी : आईएमएफ

samacharprahari

भारत–अमेरिका ट्रेड डील: एयरोस्पेस सेक्टर में विदेशी कंपनियों को बढ़त, भारत को राजस्व नुकसान

samacharprahari

शीना बोरा मामले में इंद्राणी मुखर्जी को 6 साल बाद मिली बेल

Prem Chand

हिमाचल के चंबा के भूकंप प्रभावित इलाकों में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

Prem Chand

IPO बाजार में फूटा ‘लिस्टिंग गेन’ का गुब्बारा: 1 सितंबर से अब तक 38 इश्यू में से 35% ‘रेड सिग्नल’ में, खुदरा निवेशकों की पूंजी पर चोट

samacharprahari

मजदूर संघ के हमले में 19 पुलिसकर्मी घायल, 27 गिरफ्तार

Prem Chand