ताज़ा खबर
Other

शीना बोरा मामले में इंद्राणी मुखर्जी को 6 साल बाद मिली बेल

Share

मुंबई, 20 मई 2022 । सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद इंद्राणी मुखर्जी को शुक्रवार शाम को भायखला महिला जेल से रिहा कर दिया गया। अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में इंद्राणी पिछले साढ़े 6 साल से जेल की सलाखों के पीछे कैद थीं। जेल से रिहा होने के बाद इंद्राणी मुखर्जी ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं, अभी घर जा रही हूं, आगे की कोई योजना नहीं है, अभी तो सिर्फ घर जाना है।” इससे पहले लोवर, बॉम्बे हाईकोर्ट से उनकी 7 जमानत अर्जी खारिज हो चुकी थी। बुधवार को देश की सर्वोच्च अदालत ने माना कि शीना बोरा की हत्या की जांच लंबी चलेगी, इसलिए लंबे समय तक इंद्राणी को जेल में नहीं रखा जा सकता है।

रिहाई के लिए इंद्राणी की ओर से 2 लाख रुपये का बांड विशेष सीबीआई अदालत में जमा करवाया गया है। हालांकि, इंद्राणी को अदालत द्वारा लगाई गई उन शर्तों को भी मानना होगा, जिसमें कहा गया है कि वे बिना स्थानीय पुलिस को बताये मुंबई से बाहर नहीं जा सकती हैं।

 


Share

Related posts

कारी चाबूक से ठंडे हुए फेक न्यूज चैनल

Prem Chand

सीएचसी में एंबुलेंस न मिलने पर बाइक पर बहन का शव बांधकर घर ले गया भाई

samacharprahari

1 मार्च से सिद्धिविनायक मंदिर में जाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा

Prem Chand

अफगानिस्‍तान के बामियान शहर में विस्‍फोट से 17 लोगों की मौत, 50 घायल

samacharprahari

योगी के ‘‘बंटेंगे तो कटेंगे’’ बयान का विरोध कर फंसे अजित पवार

Prem Chand

वक्फ संशोधन कानून पर SC में बहस तेज़: CJI ने सिब्बल से कहा- ‘जब तक मजबूत केस नहीं, दखल नहीं’

samacharprahari