ताज़ा खबर
Other

नवी मुंबई में एटीएम कार्ड की चोरी करने के आरोप में आठ गिरफ्तार

Share

ठाणे, 8 अप्रैल 2022 । महाराष्ट्र की नवी मुंबई पुलिस ने एटीएम कार्ड चोरी और धोखाधड़ी के आरोपों में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। नवी मुंबई के पुलिस उपायुक्त सुरेश मेनगडे ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बुधवार को इन आरोपियों को कर्नाला से गिऱफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के 89 एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि हाल के दिनों में नवी मुंबई पुलिस को कई शिकायतें मिली थीं कि एटीएम केंद्र पर कुछ लोग ध्यान भटका पर उनका एटीएम कार्ड चोरी कर और फर्जी एटीएम कार्ड से उन्हें बदलकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने गृह प्रदेश भाग जाते होंगे। उन्होंने बताया कि कम से कम 12 मामले इन आरोपियों के खिलाफ पनवेल, राबले, राबले एमआईडीसी, घाटकोपर और वर्ली पुलिस थानों में दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बच्चा महावीर महतो (43), मुनीलाल कुमार कृष्ण महतो (25), नवीन इंदर पासवान (24), नरेश कुमार रामबाबू साहनी (31), सुनील बोंदा स्वामी (26), बदाई हीरामन साहनी (28), अवधेश लालजी पासवान (28) और मोहम्मद रिजवान मोहम्मद नन्ने (32) के तौर पर की गई है।


Share

Related posts

LIC IPO: सरकार ने बेची हिस्सेदारी, निवेशकों ने झेला झटका

samacharprahari

8वां वेतन आयोग के गठन को मंजूरी

Prem Chand

गेल के डायरेक्टर रंगनाथन सस्पेंड, रिश्वत मामले में हुई थी गिरफ्तारी

samacharprahari

वायुसेना के रनवे से पक्षियों को भगाएंगे ‘देसी’ कुत्ते

samacharprahari

पाकिस्तान ने पेश किया नया नक्शा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख व जूनागढ़ पर किया दावा

samacharprahari

साइबर ठगों के महा नेटवर्क का भंडाफोड़: 5 करोड़ फर्जी अकाउंट, 40 हजार सिम कार्ड जब्त

samacharprahari