ताज़ा खबर
Other

हम लोगों को जोड़ते हैं, भाजपा बांटती है : राहुल गांधी

Share

जयपुर, 16 मई 2022 । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी जहां लोगों को जोड़ती है वहीं भाजपा उन्हें बांटने का काम करती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है जबकि कांग्रेस एक ऐसा हिंदुस्तान चाहती है जिसमें हर व्यक्ति को अपना सपना पूरा करने का मौका मिले।

राहुल गांधी ने कहा, देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है, जो कहती है कि सबको जोड़कर चलना है, सबकी इज्जत करनी है, सबका इतिहास, सबकी संस्कृति की रक्षा करनी है। यह कांग्रेस पार्टी कहती है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी है, जो लोगों को बांटने का काम करती है, उन्हें कुचलने – दबाने का काम करती है, जो आदिवासियों के इतिहास तथा संस्कृति को दबाने व मिटाने का काम करती है। हम कमजोर लोगों की मदद करते हैं, वे बड़े चुनिंदा उद्योगपतियों की मदद करते हैं।


Share

Related posts

हैदराबाद के नवाब की जमीन खरीदने वाले बिल्डर की मौत

Amit Kumar

नामांकन के बाद फडणवीस ने कहा- महायुति की 278 सीटों पर उम्मीदवार तय

Prem Chand

ईमेल आईडी नहीं बना पाए मंत्री, लेकिन 70 लाख के यूरोपीय दौरे को हरी झंडी

samacharprahari

ईडी ने इकबाल मिर्ची केस में 203 करोड़ की संपत्ति अटैच की

samacharprahari

62 हजार करोड़ का ‘करंट’!

samacharprahari

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में बिजली गिरी

Girish Chandra