ताज़ा खबर
Otherराज्य

गुना में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या

Share

भोपाल। गुना के आरोन में शिकारियों और पुलिस से बीच हुई मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई। इस मामले में नया खुलासा हुआ है। शिकारियों ने बारातियों के स्वागत के लिए काले हिरण और मोर का शिकार किया था। मध्यप्रदेश सरकार ने तीनों पुलिसकर्मियों के परिवार को 1-1 करोड़ का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
पुलिस का कहना था कि पुलिस फायरिंग में मारे गए नौशाद की भतीजी का निकाह था, जिसमें मेहमानों को मीट परोसा जाना था। उसी के लिए शिकारियों ने काले हिरणों का शिकार किया था। रात में इन्हें लाते समय उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें नौशाद मेवाती मारा गया। इसमें तीन पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए। यह घटना शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की है। पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है।


Share

Related posts

कंज्यूमर कोर्ट का फैसला, कैरी बैग पर चार्ज लगाना गलत, फ्री में मिलना चाहिए

samacharprahari

फिरौती नहीं मिलने पर नेवी अधिकारी को जिंदा जलाया

Prem Chand

जमीन सौदा मामले में खडसे की पत्नी की याचिका खारिज, गैर जमानती वारंट जारी

Amit Kumar

वसूली केस में ‘लापता’ कमिश्नर के खिलाफ वारंट जारी

samacharprahari

महिला आरक्षण के मुद्दे पर शरद पवार ने पीएम मोदी पर बोला हमला

Prem Chand

चुनाव से पहले पुलिस ने 23 लाख रुपये बरामद किए

Vinay