ताज़ा खबर
Other

नकली आईटीसी के नेटवर्क का पर्दाफाश, सीजीएसटी ने कार्रवाई की

Share

मुंबई, 6 अप्रैल 2022 । दक्षिण मुंबई स्थित सीजीएसटी कमिश्नर विभाग ने नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मेसर्स स्टेलोन ओवरसीज के मालिक को 18 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी आईटीसी मामले में गिरफ्तार किया गया है। कंपनी ने 98 करोड़ रुपये की फर्जी रसीद का इस्तेमाल करते हुए यह धोखाधड़ी की है।

सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स मुंबई जोन की सेंट्रल इंटेलिजेंस यूनिट की एक टिप के आधार पर एंटी-एविएशन विंग की एक टीम ने इस मामले में जांच शुरू की थी। आरोपी को सीजीएसटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त सीएमएम कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस ऑपरेशन के तहत, सीजीएसटी मुंबई दक्षिण आयुक्तालय ने लगभग 642 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया है। पिछले सात महीनों में करीब 10.89 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं और आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


Share

Related posts

शरद पवार ने राखी जाधव को मुंबई प्रदेश अध्यक्ष बनाया

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट का अहम फ़ैसला, हर निजी संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकती सरकार

samacharprahari

महामारी के कारण जैन मंदिरों को खोलने की अनुमति नहीं दे सकते: महाराष्ट्र सरकार

samacharprahari

SC: जाति जनगणना की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- यह नीतिगत मामला

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट 2021 रद्द किया, न्यायिक स्वतंत्रता पर बड़ा फैसला

samacharprahari

‘अब तक हार ही रहे हैं आप, इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं…’

samacharprahari