ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरबिज़नेस

धातु और बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार गुलजार

Share

मुंबई। धातु और बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार गुलजार रहे। शुक्रवार को भी व निफ्टी के अधिकतर सेगमेंट हरे निशान में देखे गए। निफ्टी मिडकैप 50 के शेयर्स 1.07 फीसदी, निफ्टी ऑटो 1.40 फीसदी और निफ्टी बैंक इंडेक्स 1.46 फीसदी की बढ़त बनाने में सफल रहे।

बता दें कि गुरुवार को शेयर बाजार के निफ्टी सूचकांक में 2% से अधिक की बढ़ोतरी हुई और यह पॉजीटिव नोट पर बंद हुए। गुरुवार के कारोबार के अंत में मार्केट कैप में 1.91 लाख करोड़ रुपए की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी 2.13% या 210.50 अंक की वृद्धि के साथ 10 हजार के निशान को पार करने में कामयाब रहा और 10,091.65 पर बंद हुआ। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स भी 2.09% या 700.13 अंक चढ़कर 34,208.05 अंक पर बंद हुआ।

एंजल ब्रोकिंग लिमिटेड के प्रमुख सलाहकार अमर देव सिंह ने बताया कि लगभग 1867 स्टॉक आगे बढ़े, जबकि 706 स्टॉक में गिरावट आई, वहीं 133 स्टॉक अपरिवर्तित रहे। बजाज फिनसर्व (8.22%), कोल इंडिया (6.33%), ज़ी एंटरटेनमेंट (5.42%), बजाज फाइनेंस (5.48%), और वेदांत (4.70%) टॉप मार्केट गेनर में शामिल थे। आज के कारोबारी सत्र में एशियन पेंट्स (0.37%), एचयूएल (0.54%), टीसीएस (0.57%), बजाज ऑटो (0.35%), और भारती एयरटेल (0.44%) निफ्टी के टॉप लूजर्स में थे। एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर्स भी तेज उछाल दर्ज किए, जिसके कारण निफ्टी बैंक में 3% तक की वृद्धि देखी गई। बीएसई मिडकैप और स्मॉल कैप क्रमशः 1.05% और 1.48% बढ़े।

आज के कारोबारी सत्र में भारतीय रुपया सपाट रहा और उसने अमेरिकी डॉलर के खिलाफ 76.14 रुपए पर कारोबार किया। अमेरिका में कोरोनो वायरस के बढ़ते मामलों के बीच यूरोपीय शेयरों ने गिरावट के साथ कारोबार किया। एफटीएसई 100 में 0.05% की गिरावट हुई जबकि एफटीएसई एमआईबी 0.19% बढ़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि कई राज्यों में कोरोनो वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के बावजूद आगे कोई लॉकडाउन नहीं होगा। नैस्डैक 0.15% चढ़ गया, जबकि निक्केई 225 और हैंग सेंग क्रमशः 0.45% और 0.07% नीचे चला गया।


Share

Related posts

सिम्फनी एयर कूलर का नया मॉडल लॉन्च

samacharprahari

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद, 14 घायल

samacharprahari

दिल पर पत्थर रख शिंदे को बनाया गया मुख्यमंत्रीः पाटिल

samacharprahari

वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में भारत की गरीबी पर चौंकाने वाले आंकड़े, ‘विकास’ पर उठे सवाल

Prem Chand

छापे में 275 करोड़ रुपये का कालाधन मिला: सीबीडीटी

Girish Chandra

479 प्रोजेक्ट की लागत 4.4 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

samacharprahari