ताज़ा खबर
Top 10ताज़ा खबरभारत

मेजर जनरल स्तर की बातचीत के बाद चीन ने रिहा किए 10 भारतीय सैनिक

Share

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात हुई हिंसक झड़प के बाद 20 जवान शहीद हो गए थे, जबकि कई जवानों के लापता हुए थे। इस बीच तनाव को कम करने के प्रयासों के तहत मेजर स्तर की बातचीत के बाद चीन ने दस भारतीय सैनिकों को रिहा कर दिया है। इनमें चार अधिकारी भी शामिल हैं। हालांकि, सेना की ओर से इस संबन्ध में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि हिंसक झड़प में चीनी सेना ने 10 जवानों को बंधक बना लिया था।

चीन के साथ जारी सैन्य तनाव के बीच भारतीय सेना ने गुरुवार को उन मीडिया खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में तीन दिन पहले चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़पों के बाद उसके कई सैनिक लापता है। सेना ने एक बयान में स्पष्ट किया है कि हिंसक झड़प के बाद कोई भारतीय सैनिक लापता नहीं हैं।दोनों देशों के बीच मेजर जनरल स्तर की बैठकें गलवान घाटी में हिंसा के बाद पैदा हुए तनाव को कम करने को लेकर चल रही हैं। गुरुवार को हुई तीसरी बातचीत सकारात्मक बिंदुओं पर तो खत्म हुई है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।


Share

Related posts

मनी लॉन्ड्रिंग की आरोपी महिलाओं को बेल में नरमी नहीं

samacharprahari

हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमला: मोदी सरकार की चुप्पी पर विपक्ष का हमला

samacharprahari

पुलिस काफी दबाव में कर रही है काम, करें सहयोगः अदालत

samacharprahari

महाराष्ट्र में बीजेपी की ‘अप्रत्याशित’ जीत, जाल में उलझे पवार-शिंदे

Prem Chand

35.8 अरब डॉलर का कर्ज… और रुपये की गिरावट ने बढ़ा दिया असली बोझ! क्या सच में सस्ता है विदेशी कर्ज?

samacharprahari

बकाया कर्ज से दोगुना से अधिक वसूलने के लिए राहत की मांग करूंगा: विजय माल्या

Prem Chand