ताज़ा खबर
Other

कथा वाचक व उनकी पत्नी समेत पांच के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज

Share

मथुरा, 5 अप्रैल 2022 । मथुरा के वृंदावन थानाक्षेत्र में पुलिस ने भागवत कथा वाचक मृदुल कृष्ण गोस्वामी उर्फ शास्त्री एवं उनकी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ उनके छोटे भाई की पत्नी की तहरीर पर मारपीट, लूटपाट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वृंदावन थाने में मामला दर्ज किया गया। वृन्दावन के कोतवाली थाने के प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि तहरीर में कहा गया है कि उनकी शादी वृन्दावन निवासी मृदुल कृष्ण गोस्वामी उर्फ शास्त्री के छोटे भाई से हुई थी, लेकिन गृहक्लेश के चलते उनके पति की अकाल मृत्यु हो गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसके बाद मृदुल कृष्‍ण ने उनकी जायदाद पर अपना हक जमाना शुरू कर दिया, जिसके कारण उसे वृन्दावन छोड़कर अपने मायके वालों के साथ नोएडा एवं दिल्ली जाकर रहना पड़ा।

पीड़िता ने बताया कि उसने जब वृन्दावन आकर अपने स्वर्गवासी पति के पुश्तैनी मकान में रहने का प्रयास किया, तब जेठ ने गुण्डों से धमकी दिलवा कर उन्हें वहां से भगा दिया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि गतवर्ष 13 नवम्बर की रात जब वह अपनी देवरानी के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन कर लौट रहीं थीं, तब जेठ और जेठानी सहित कई लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए घर में प्रवेश करने से रोक दिया और विरोध करने पर मारपीट पर उतर आए। पीडि़ता ने कई बार जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कराने का प्रयास किया किंतु सफलता नहीं मिलने पर अदालत की शरण ली तब अदालत के आदेश पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई होगी, किसी दोषी को बख्‍शा नहीं जाएगा ।


Share

Related posts

अवध ओझा “आप” में शामिल

Prem Chand

भीमा कोरेगांव मामला: एनआईए ने कबीर कला मंच के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार

samacharprahari

यूनिटेक की 48.56 एकड़ जमीन कुर्क

Prem Chand

सीरिया: अरब गैस पाइपलाइन में धमाके से पूरे देश में ब्लैकआउट, आतंकी हमले की आशंका

samacharprahari

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का खिताबी ‘पंच’

samacharprahari

मेट्रो 7 और 2ए पर चलेंगी मेट्रो, ट्रायल रन होगा शुरू

Prem Chand