ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

यूनिटेक की 48.56 एकड़ जमीन कुर्क

Share

ईडी ने मुंबई, दिल्ली, एनसीआर समेत 35 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूनिटेक ग्रुप के प्रमोटरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके प्रॉक्सी व बेनामी संस्थाओं के माध्यम से खरीदी गई भूमि को कुर्क कर लिया है। नोएडा में यूनिटेक समूह की कुल 48.56 एकड़ जमीन कुर्क की गई हैं, जिनका मार्केट वैल्यू 152.48 करोड़ आंकी गई है। यह जमीनें क्राउन इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, कोरे कम्युनिटीज़ इंडिया प्रा. लिमिटेड और जोशु गुड़गांव एसईजेड प्रा. लिमिटेड के नाम पर खरीदी गई थीं। जांच में सामने आया कि यह तीन कंपनियां एक ट्राइकर ग्रुप, कोरे ग्रुप का हिस्सा हैं जहां यूनिटेक ग्रुप के चंद्रा परिवार की ओर से बेनामी संपत्तियों के रूप में निवेश किया गया था।

ईडी ने दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज कई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दौरान, यह पता चला है कि साल 2015-2020 की अवधि के दौरान इन संपत्तियों की खरीद के लिए सिंगापुर स्थित कंपनियों के माध्यम से ट्राइकर रेजिडेंशियल डेवलपर्स पीटीई लिमिटेड और ट्राइकर प्रॉपर्टी एवं जोशु पीटीई के बैंक खातों से धन हस्तांतरित किया गया। ईडी ने मुंबई, दिल्ली और एनसीआर में 35 परिसरों की तलाशी ली थी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। जांच से पता चला कि यूनिटेक ग्रुप के प्रमोटरों ने अवैध रूप से कमाए गए लगभग 2,000 करोड़ रुपये से अधिक रकम का विदेशों में डायवर्जन किया था।


Share

Related posts

थोक मुद्रास्फीति नौ माह के उच्च स्तर पर

samacharprahari

लद्दाख में चीनी घुसपैठ की नाकाम कोशिश

samacharprahari

राजकोषीय घाटा कम करने RBI BJP सरकार को देगा 2.1 लाख करोड़ रुपये का लाभांश

Prem Chand

मोदी का परिचय देते समय बाइडन भूल गए नाम!, सोशल मीडिया पर आलोचना

Prem Chand

रावण को भी अपने साथ ले जाती शिवसेना… राणे ने उद्धव पर साधा निशाना

Prem Chand

उत्तम परदेस के लौंडे और फ्री का डाटा…नौकरी, मंहगाई गई भाड़ में…

samacharprahari