ताज़ा खबर
Other

जादुई पत्थर के नाम पर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार

Share

नई दिल्ली, 4 अप्रैल 2022 । दिल्ली पुलिस ने तांत्रिक बनकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार भी बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम साहिल और रफीक है. दोनो ही आनंद पर्वत के रहने वाले हैं.

दिल्ली पुलिस को प्रसाद नगर से सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने एक व्यापारी से अस्सी हजार ठग लिया है. जब पुलिस ने व्यापारी से पूछताछ कि तो बताया कि दो ठगों ने उसको जादुई पत्थर बेचने के नाम पर एक चमकीला सा पत्थर दिया. जिसके बदले में उसने अस्सी हजार रुपए ठग लिए.

दोनो आरोपी पहले कठपुतली कॉलोनी में रहकर सड़क किनारे छोटे मोटे जादू दिखा कर अपना पेट पालते थे. धीरे-धीरे दोनों ने लोगों को ठगना शुरू कर दिया. अपने पास नकली सांप, रंग बिरंगे पत्थर और जानवरों की हड्डियां रखने लगे. लोगों को भरोसा दिलाते थे कि उनके पास ऐसी शक्ति है और ऐसा जादुई पत्थर है जिससे कोई भी अपनी मनोकामना पूरी कर सकता है. जिसके बाद यह लोग नकली पत्थर देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे.


Share

Related posts

पूर्वांचल में भी ‘ड्रोन चोर’ की दहशत, पुलिस सख्त, कई गिरफ्तारियां

Prem Chand

टेस्ट क्रिकेट वाली सूची में तीसरे पायदान पर पहुंचीं इंग्लैंड

samacharprahari

यूपी बजट सत्र: वापस जाओ… के नारों और हंगामे के बीच राज्यपाल ने कहा- राम राज्य आया है

samacharprahari

बिजली चोरी के जुर्म में कंपनी मालिक को दो साल की जेल

samacharprahari

आंध्रप्रदेश में ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, कई ट्रेनें डायवर्ट

samacharprahari

स्पेन में आई भीषण बाढ़ से 95 लोगों की मौत

samacharprahari