ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

आंध्रप्रदेश में ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, कई ट्रेनें डायवर्ट

Share

  • -54 यात्री घायल, पायलट ने सिग्नल तोड़कर दूसरे ट्रेन को मारी थी टक्कर, 5 कोच डिरेल हुए थे

डिजिटल संवाददाता, विजयनगरम। आंध्रप्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार की शाम दो ट्रेनें आपस में टकरा गई थीं। इस हादसे में सोमवार की सुबह तक मृतक यात्रियों का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है। हादसे में 54 यात्री घायल हैं। इस हादसे के बाद रूट की 33 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। हादसा विजयनगरम जिले में अलमांडा-कंकटपल्ली के बीच हुआ था। पूरी रात राहत-बचाव का काम जारी रहा है। अभी तक रेलवे पूरी तरह से ट्रैक साफ नहीं कर पाया है। ऐसे में अभी रेस्क्यू जारी रहने वाला है।

ईस्ट कोस्ट रेलवे के चीफ पीआरओ बिस्वजीत साहू ने बताया, हादसा मानवीय भूल के चलते हुआ। विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने सिग्नल को ओवरशूट किया, जिससे यह आगे चल रही विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन से भिड़ गई। इस टक्कर से दोनों ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हादसे के बाद इस रूट पर 33 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, 11 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं और 22 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

केंद्र सरकार ने 10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजन को 10 लाख रुपये, घायलों को 2 लाख और मामूली चोट लगने पर 50 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को राज्य के मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपयेऔर घायलों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया।
खड़गे ने कहा- सुरक्षा की बातें हवा-हवाई हो गईं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को कहा कि ट्रेनों को धूमधाम से हरी झंडी दिखाने में जितना उत्साह दिखाया जाता है, उतना ही उत्साह रेलवे की सेफ्टी और पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए एक्शन लेने में दिखाया जाना चाहिए।


Share

Related posts

गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए

Prem Chand

एयर इंडिया की घर वापसी!

samacharprahari

एकतरफा प्यार में लड़की को चाकू मार किया घायल

Prem Chand

समंदर के सपूतों का सम्मान: नौसेना के जांबाज़ों को मिला गौरव

samacharprahari

नॉन ब्रांडेड प्रॉडक्ट पर जीएसटी लगाने से बढ़ेगी महंगाई

samacharprahari

पुलवामा में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़

samacharprahari