ताज़ा खबर
Other

फोन टैपिंग मामले में रश्मि शुक्ला से पुलिस स्टेशन में हुई दो घंटे पूछताछ

Share

मुंबई, 16 मार्च 2022 । फोन टैपिंग मामले में आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला कोलाबा पुलिस स्टेशन में पेश हुईं। यहां उनसे दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। एक अधिकारी के अनुसार, शुक्ला, बुधवार को सुबह 11 बजे अपने वकील के साथ दक्षिण मुंबई स्थित कोलाबा पुलिस स्टेशन पहुंचीं। पूछताछ के बाद वहां से करीब डेढ़ बजे निकलीं। रिपोर्ट लीक मामले में ही पिछले रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान दर्ज किया गया था।

बता दें कि आईपीएस अधिकारी शुक्ला के खिलाफ भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजीव जैन ने यह एफआईआर दर्ज करवाई थी ।

आरोप है कि शुक्ला ने शिवसेना सांसद संजय राउत और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एकनाथ खडसे के फोन अवैध रूप से टैप किए थे। मामला उस समय का है, जब शुक्ला राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी) चीफ थीं।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने पिछले सप्ताह एक अप्रैल तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। अदालत ने शुक्ला को 16 और 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच कोलाबा पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया था।

इससे पहले, पुणे पुलिस ने कांग्रेस नेता नाना पटोले के फोन की कथित अवैध टैपिंग के संबंध में शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।


Share

Related posts

अगले महीने से मुंबई, पुणे में ऑनलाइन किरायेदार सत्यापन शुरू

Prem Chand

झोपड़ी हटवाने पहुंचे भाजपा नेता को महिला ने पीटा

Prem Chand

प. रे. के अपर महाप्रबंधक पद पर आलोक कुमार

samacharprahari

39 हजार करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी

Prem Chand

साउथ कोरिया प्लेन क्रैश में 120 की मौत

samacharprahari

रोजगार और वैल्थ का निर्माण करने पर जोर

samacharprahari