ताज़ा खबर
OtherTop 10बिज़नेसलाइफस्टाइल

राजभाषा का प्रथम पुरस्कार पश्चिम रेलवे को मिला

Share

मुंबई। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था ‘आशीर्वाद’ की ओर से आयोजित 29 वें वार्षिक राजभाषा पुरस्कार महोत्सव के दौरान पश्चिम रेलवे की ‘रेल दर्पण’पत्रिका को सर्वश्रेष्ठ गृह पत्रिका का पुरस्कार दिया गया। इस समारोह में पश्चिम रेलवे को राजभाषा के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भी प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये दोनों प्रतिष्ठित पुरस्‍कार पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने राज्‍यपाल भगतसिंह कोश्‍यारी से ग्रहण किए। महाप्रबंधक आलोक कंसल ने ‘रेल दर्पण’ के प्रधान संपादक व मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकारी संपादक गजानन महतपुरकर, पश्चिम रेलवे के उप महाप्रबंधक (राजभाषा) डॉ. सुशील कुमार शर्मा और उनकी टीम को हार्दिक बधाई दी है।


Share

Related posts

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 31 फीसदी की गिरावट

samacharprahari

कैग ने वित्त मंत्रालय से ऑडिट का ब्योरा मांगा

samacharprahari

क्रिकेट मैच के दौरान बल्लेबाज की हार्ट अटैक से मौत

Prem Chand

रंजीत कोहली को आजीवन कारावास, मां को 10 साल की सजा

Prem Chand

पुणे में एक व्यक्ति ने पत्नी पर शक करते हुए उसके निजी अंगों पर ताला लगाकर फेंक दी चाबी

Prem Chand

आधार और लिंकिंग का ‘ठंडा’ पेंच, 10 लाख बच्चे राहत से दूर

samacharprahari