Samachar Prahari
Other

क्रिकेट मैच के दौरान बल्लेबाज की हार्ट अटैक से मौत

Share

जालना, 30 दिसंबर 2024। क्रिकेट मैच के दौरान नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े बल्लेबाज को आया हार्ट अटैक, चंद सेकेंड में मौत हो गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा. दरअसल जालना के डॉक्टर फ्रेजर बॉयज़ मैदान पर आयोजित एक क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी अचानक पिच पर बैठ गया और धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी. जब तक लोगों को कुछ समझ आता तब तक उसकी मौत हो गई. मृतक खिलाड़ी की पहचान मुंबई के नालासोपारा के रहने वाले विजय पटेल के रूप में हुई है. यह चौंका देने वाली घटना क्रिसमस के अवसर पर आयोजित ‘क्रिसमस ट्रॉफी क्रिकेट मैच’ के दौरान हुई. खेलते समय विजय पटेल को अचानक दिल का दौरा पड़ा. मैदान पर मौजूद साथी खिलाड़ियों और आयोजकों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. विजय की मौके पर ही मौत हो गई थी. इस घटना ने जालना और क्रिकेट प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है. स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों ने विजय पटेल की इस असामयिक मौत पर दुख व्यक्त किया जिसके बाद आयोजन समिति ने मैच को तत्काल रद्द कर दिया. विजय पटेल के परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया है.


Share

Related posts

‘लव जिहाद’ कानून के खिलाफ 104 पूर्व आईएएस अधिकारियों ने लिखा खत

samacharprahari

राकेश अस्थाना को बनाया गया बीएसएफ का महानिदेशक

samacharprahari

मुस्लिम देशों ने दी यहूदी देश को चेतावनी, तनाव चरम पर

samacharprahari

Leave a Comment