ताज़ा खबर
OtherTop 10खेलताज़ा खबरभारत

जीत के साथ भारत का आगाज, पाकिस्तान को हराया

Share

नई दिल्ली। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप (ICC Women’s World Cup) में भारत ने अपने अभियान का आगाज जीत से किया। मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 107 रनों के भारी अंतर से मात दी।
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप का पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने जो कुछ किया, उसने देश और दुनिया में क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।

दरअसल, पीसीबी ने पिछले वर्ष खिलाड़ियों के लिए पेरेंटल सपोर्ट पॉलिसी लागू की थी। बिस्माह उन महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने मां बनने के बाद खेल में वापसी की है। हालांकि पहला मैच उनके लिए हारने के बाद भी उनके लिए खास बन गया।

मैच खत्म होने के बाद सभी भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ की नन्हीं बेटी फातिमा से मिलीं। इस दौरान टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने उनकी बेटी को खूब दुलार किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।


Share

Related posts

नोटबंदी पर ‘श्वेत पत्र’  लाए सरकार, सभी दावे धराशायीः कांग्रेस

samacharprahari

सांसदों की ‘कुर्सी’ पर बैठते ही दौलत का ‘टर्बो मोड’, जनता अब भी ‘स्लो मोशन’ में!

samacharprahari

विज्ञापनों में झूठे दावे पर पतंजलि को कोर्ट की फटकार

samacharprahari

नीतीश-तेजस्वी सरकार ने जीता विश्वासमत

samacharprahari

नए अध्यक्ष पर मंथन शुरू, सोनिया गांधी बोलीं- सब मिलकर नया प्रमुख चुनें

samacharprahari

कालेधन को सफेद करने के लिए हुई थी नोटबंदी: राहुल

samacharprahari