ताज़ा खबर
OtherTop 10बिज़नेस

‘हिमालय के योगी के कहने पर फैसले लेती थीं NSE की पूर्व एमडी’

Share

बाजार नियामक सेबी का चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई। बाजार नियामक सेबी के एक आदेश के मुताबिक एनएसई की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण को एक हिमालयी योगी ने प्रभावित किया था, जिसके तहत उन्होंने आनंद सुब्रमण्यम को एक्सचेंज में समूह परिचालन अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक का सलाहकार नियुक्ति किया था।

सेबी ने रामकृष्ण एवं अन्य पर जुर्माना भी लगाया है। यह जुर्माना सुब्रमण्यन की नियुक्ति में प्रतिभूति अनुबंध नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया। नियामक ने यह कदम समूह के परिचालन अधिकारी और प्रबंध निदेशक (एमडी) के सलाहकार के रूप में आनंद सुब्रमण्यन की नियुक्ति में प्रतिभूति अनुबंध नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया है।

चित्रा रामकृष्ण अप्रैल 2013 से दिसंबर 2016 तक एनएसई की एमडी एवं सीईओ थीं। सेबी ने अपने 190 पन्नों के आदेश में पाया कि योगी ने उन्हें सुब्रमण्यम को नियुक्त करने के लिए निर्देशित किया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए सेबी ने रामकृष्ण पर तीन करोड़ रुपये, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), नारायण और सुब्रमण्यन पर दो-दो करोड़ रुपये तथा वी. आर. नरसिम्हन पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।


Share

Related posts

US-ब्रिटेन ने किए हूतियों के 13 ठिकानों पर हमले

samacharprahari

बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल पर झड़प मामले में अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज

samacharprahari

क्रेडाई ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया

samacharprahari

पश्चिम रेलवे की तीन महिला लोको पायलट सम्मानित

Prem Chand

वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन मेरे विचारों को नहीं: भगत सिंह

samacharprahari

अस्पताल में डॉक्टर्स के लिए ड्रेस कोड लागू, पुरुषों के जींस-टीशर्ट और महिलाओं के बैकलेस-स्कर्ट पर लगा बैन

samacharprahari